(इन्दिरा गांधी जयंती) INDIRA GANDHI JAYANTI in Hindi | Essay

----
इन्दिरा गांधी जयंती (Indira Gandhi Jayanti in Hindi):
Given below some lines of Short Essay on Indira Gandhi Jayanti in Hindi.

'इन्दिरा गांधी जयंती' प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को मनायी जाती है। यह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्म दिवस है। इन्दिरा गांधी का पूरा नाम इन्दिरा प्रियदर्शिनी गांधी था। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जवाहरलाल नेहरु था जो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उनकी माता का नाम कमला नेहरू था। उनके दादा का नाम मोतीलाल नेहरु था।

इन्दिरा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे भारत की तृतीय प्रधानमंत्री बनीं। वे वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 31 अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

इन्दिरा गांधी एक ऐसी महिला थीं, जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। उन्हें 'लौह महिला' के नाम से भी संबोधित किया जाता है। अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए 'विश्वराजनीति' के इतिहास में इन्दिरा गांधी का नाम सदैव याद रखा जायेगा।

इन्दिरा गांधी जयंती को पूरा देश धूम-धाम से मनाता है। इस दिन जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। अनेक शैक्षिक संस्थानों में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कांग्रेस मुख्यालय एवं अन्य कार्यालयों में विशेष आयोजन किये जाते हैं। इन्दिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा अर्पित की जाती है।
(इन्दिरा गांधी जयंती) INDIRA GANDHI JAYANTI in Hindi | Essay (इन्दिरा गांधी जयंती) INDIRA GANDHI JAYANTI in Hindi | Essay Reviewed by Unknown on 00:57 Rating: 5
Powered by Blogger.