(मोरारजी देसाई) MORARJI DESAI in Hindi | Jivani | Jeevan Parichay | Essay

----
मोरारजी देसाई का जीवन परिचय (Morarji Desai Jivani in Hindi):
Given below some lines for Short Essay / Jeevan Parichay of Morarji Desai in Hindi.

'मोरारजी देसाई' का जन्म 29 फ़रवरी 1896 को गुजरात के भदेली नामक स्थान पर हुआ था। उनका संबंध एक ब्राह्मण परिवार से था। उनके पिता का नाम रणछोड़जी देसाई था जो भावनगर (सौराष्ट्र) में एक स्कूल अध्यापक थे।

मोरारजी देसाई की शिक्षा-दीक्षा मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज में हुई थी। विद्यार्थी जीवन में मोरारजी देसाई एक विवेकशील छात्र थे। 1917 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग कोर्स में प्रविष्टि पाई। मोरारजी देसाई ने 1930 में ब्रिटिश सरकार की नौकरी छोड़ दी और स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही बन गए। 1932 में मोरारजी को 2 वर्ष की जेल भुगतनी पड़ी।

मोरारजी देसाई 1952 में बम्बई के मुख्यमंत्री बने। 1967 में इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्री बनने पर मोरारजी को उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनाया गया। 1975 में वह जनता पार्टी में शामिल हो गए। 23 मार्च, 1977 को 81 वर्ष की अवस्था में मोरारजी देसाई ने भारतीय प्रधानमंत्री का दायित्व ग्रहण किया। वह सन् 1977 से 79 तक भारत के प्रधानमंत्री थे।

मोरारजी देसाई का देहांत 10 अप्रैल 1995 में हुआ। वह प्रथम प्रधानमंत्री थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बजाय अन्य दल से थे। वही एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न एवं पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है।
(मोरारजी देसाई) MORARJI DESAI in Hindi | Jivani | Jeevan Parichay | Essay (मोरारजी देसाई) MORARJI DESAI in Hindi | Jivani | Jeevan Parichay | Essay Reviewed by Unknown on 05:16 Rating: 5
Powered by Blogger.