(पटेल जयंती) PATEL JAYANTI in Hindi | Essay

----
पटेल जयंती (Patel Jayanti in Hindi):
Given below some lines of Short Essay on Patel Jayanti in Hindi.

'पटेल जयंती' प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में मनायी जाती है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि है। सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को भारत के गुजरात राज्य मेँ हुआ था। इनका पूरा नाम सरदार वल्लभभाई झवेरभाई पटेल था। इनके पिता का नाम झवेरभाई पटेल था, जो एक कृषक थे। इनकी माता का नाम लाड़ बाईं था, जो एक सामान्य गृहिणी थीं ।

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रारंभिक शिक्षा मुख्यतः घर पर हुई। बाद मेँ, लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। सरदार पटेल बचपन से ही बहुत मेहनती स्वभाव के थे। वह कृषि कार्य में अपने पिता का हाथ बंटाते तथा अतिरिक्त समय मेँ पढाई करते थे।

सरदार पटेल, भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिये आन्दोलन मेँ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गांधी जी को सरदार पटेल की क्षमता पर पूर्ण विश्वास था और वे पटेल जी की सलाह लिए बिना कोई काम नहीं करते थे। 15 अगस्त 1947 को भारत के आज़ाद होने के पश्चात सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री बने। इनको 'लौह पुरुष' की उपाधि भी मिली।

पटेल जयंती के दिन विभिन्न संगठनों द्वारा सरदार पटेल की स्मृति में शोभा-यात्राएं निकाली जाती हैं। इस दिन अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा अनेक गतिविधियों, रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल-माला समर्पित कर उन्हें सम्मान दिया जाता है।
(पटेल जयंती) PATEL JAYANTI in Hindi | Essay (पटेल जयंती) PATEL JAYANTI in Hindi | Essay Reviewed by Unknown on 00:47 Rating: 5
Powered by Blogger.