(स्वतंत्रता दिवस) SWATANTRATA DIWAS in Hindi | Essay

----
स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas in Hindi):
Given below some lines of Short Essay on Swatantrata Diwas in Hindi.

भारत में 'स्वतंत्रता दिवस' 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्रता प्राप्त क़ी थी। इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधान-मंत्री लाल किला, दिल्ली में झंडा फहराते हैं। झंडे को सलामी दी जाती है और राष्ट्रीय गीत एवं धुन गाई जाती है। प्रधान-मंत्री राष्ट्र के नाम सन्देश देते हैं और देशभक्तों को याद किया जाता है।

देश के सभी राज्यों क़ी राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडारोहण का कार्यक्रम होता है। स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।
(स्वतंत्रता दिवस) SWATANTRATA DIWAS in Hindi | Essay (स्वतंत्रता दिवस) SWATANTRATA DIWAS in Hindi | Essay Reviewed by Unknown on 00:40 Rating: 5
Powered by Blogger.